Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस का पैदल गस्त

Etawah News: एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लिया सुरक्षा का जाएजा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर और शास्त्री चौराहे और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त किया। पुलिस द्वारा आम जनता के बीच सुरक्षा का अहसास कराया गया।   रेलवे स्टेशन और उसके आसपास बने वाहन स्टैंड पर लोगों से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में राय ली और सड़कों पर बेवजह खड़े लोगों को भगा दिया। संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों को जमकर फटकार लगायी।   रेलवे स्टेशन और उसके आसपास बने वाहन स्टैंड पर खड़े वाहनों के नम्बर प्लेट और इंजन और चेसिस नबंर के आधार पर चेकिंग की गई जिसमे 6 वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने उनको कब्जे में लेकर जांच के आदेश दिए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि वाहन चोर वाहनों को चोरी करने के बाद सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर देते है इसी को देखते हुए पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की गई है और आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।  इस दौरान एसपी सिटी कपिल देव सिंह , एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह , सीएफओ तबारक हुसैन , पीआरओ अनुभव चौधरी , यातायात प्रभारी राजकुमार शर्मा , महिला थाना इंचार्ज रजनी सि...