Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अंबेडकर जयंती

Etawah News: ओबीसी एससी एसटी सेवा समिति ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी आयोजित की

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: ओबीसी एससी एसटी सेवा समिति के तत्वावधान में रेलमंडी स्थित एक मैरिज होम में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का अनुसरण करने व उनके पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मौजूद अतिथियों व समिति से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक दूरदर्शी सोच वाले महान विधि वेत्ता, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री व राजनैतिक व्यक्तित्व थे। रामनरेश माधव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जाति भेद खत्म करने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि बिना शैक्षिक व आर्थिक जागरूकता के राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने जाति धर्म को लेकर अपने विस्तृत विचार रखे और कहा कि अंबेडकर ने यह भी कहा था कि वह हिंदू धर्म में पैदा हुए लेकिन उसमें मरेंगे नहीं और उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। उन्होंने मौजूद लोगों से अंबेडकर व ललई सिंह यादव का साहित्य पढ़ने की भी अपील की कार्यक्रम के दौरान डॉ. धर्मेंद्र कुमार , डॉ. अटल बिहार...