ब्यूरो संवाददाता इटावा: ताखा के दो युवकों की बाइक से नोएडा जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा में दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद उनके गांव कठौतिया मे सन्नाटा पसर गया है। दोनों युवक करवाचौथ पर एक दिन पहले ही घर आए थे। त्योहार के बाद वापस जाते समय बाइक टकराने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक एक मोबाइल कंपनी मे इंजीनियर की पोस्ट पर तैनात था। ऊसराहार थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी विनय शाक्य पुत्र आदेश शाक्य एंव नेमसिंह शाक्य पुत्र निरपाल शाक्य नोएडा में रहते थे। विनय नोएडा मे एक मोबाइल कंपनी मे इंजीनियर था। जबकि नेमसिंह भी एक एक्सपोर्ट कंपनी मे काम करता था। करवाचौथ के त्योहार पर दोनों नोएडा से अपाचे बाइक से घर आए थे। शुक्रवार को शाम चार बजे दोनों बाइक से नोएडा वापस जाने के लिए निकले थे। आगरा में टोल प्लाजा निकलने के बाद दोनों आगरा में कुबरेपुर में एक्सप्रेस-वे से खाना खाने के लिए नीचे उतरने जा रहे थे। इसी दैरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। परिजनों ने आशंका जताई है की किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद विनय और नेमसिंह दोनों की मौत हो गई। मार्ग पर...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें