Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भाजपा कार्यकार्ता

Etawah News: भाजपा कार्यकार्ताओ ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस पर दिए बयान पर जनपद इटावा के भरथना कस्बे में भी बवाल देखने को मिला। भरथना कस्बे के सब्जी मण्डी में आज बीजेपी कार्यकर्ताओ तथा नेताओ के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूका गया। और साथ ही कहा गया कि हम सनातनी लोग गोस्वामी तुलसीदास का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये अपराध अक्षम श्रेणी में आता है। स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा उनकी छोटी सोच और संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण दिया गया है, साथ ही इन्होंने अपने बड़बोले पन के कारण यह विवादित बयान दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कहा गया कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों का सम्मान करती है, तथा प्रभु श्री राम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चार प्रांतों की सत्ता कुर्बान कर दी गई थी। बीजेपी कभी भी राम को लेकर राजनीति नहीं करती है। हमारी अपनी सनातनी विचारधारा हमारी संस्कृति है। हम जिएंगे तो भगवान राम के लिए और मरेंगे तो भगवान श्री राम लिए। किंतु किसी भी परिस्थिति में अपने आराध्य प्...