Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विश्वकर्मा जयंती

Etawah News: विश्वकर्मा जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा) : नगर में विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को  विश्वकर्मा शोभायात्रा निकाली गई। सुमित अज्जू शर्मा के संयोजिकत्व में शोभायात्रा की शुरुआत रामलीला तिराहे से सांयकाल 4:30बजे हुई। इससे पूर्व विश्वकर्मा मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई थी। शोभायात्रा का शुभारम्भ हिंदू सेवा समिति के प्रदीप शर्मा और प्रसपा नेता राजीव यादव द्वारा फीता काट कर किया गया। आगे आगे बैंडबाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। उसके पीछे महिलाएं व पुरुष भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते चल रहे थे। एक रथ में भगवान विश्वकर्मा के विग्रह की झांकी सजाई हुई थी।  शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उक्त शोभायात्रा रामलीला तिराहे से बड़ा चौराहा से होते हुए सदर बाजार, नदी पुल होकर लुधपुरा तिराहे पर पहुंची। शोभायात्रा का समापन कचौरा रोड स्थित नहर पुल पर महाआरती के बाद हुए। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए थे जिनमें डबलू, बबलू, अजेंद्र सिंह गौर, धर्मेन्द्र अनिल कुमार, श्री राम कुमार, राजेश, गौरव,...