Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लेखपाल की मिली भगत

Etawah News: लेखपाल की मिली भगत से जिन्दा महिलाए हुई मृत दर्ज

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र के राजस्व गांव रजमऊ में एक लेखपाल की मिली भगत से एक किसान की पांच बेटियों को मृत दिखाकर मां और दो बेटियीं के नाम जमीन दर्ज कर दी गयी।पिता की रजिस्टर्ड वसीहत को बलाये ताक रख दिया गया। सोमवार को तीन बहनें उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह के समक्ष पेश हुईं और मामले की जांच तथा फर्जी रूप से  अभिलेखों में दर्ज हुई जमीन को निरस्त करने का अनुरोध किया। तहसील पहुंची तीन बहनों रेशम, पार्वती और सुनीता  पुत्रीगण स्व  मुन्नालाल ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि रजमऊ गांव में उसके पिता के नाम मे रकवा .8420 के  आधा भाग में जमीन है। पिता ने अपनी मृत्यु 2 जनवरी 2018 से पूर्व अपनी रजिस्टर्ड वसीहत करते अपनी सातों बेटियों रेशम देवी,पार्वती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी,अंजू देवी ,रजनी देवी और कुमारी प्रीति देवी के नाम जमीन  कर दी थी। पिता की मृत्यु के बाद माँ सोनवती, बहन रजनी,  प्रीति और  नन्नी देवी आदि ने लेखपाल को 2 लाख रुपये देकर  5 बहनों को मृत घोषित करवा दिया और जमीन को अपने नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज करवा ली। एसडीएम ने तुरंत...