Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धमाकेदार मेगानाइट

Etawah News: नुमाइश पंडाल में आज बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार मेगानाइट

ब्यूरो संवाददाता इटावा: महोत्सव की सतरंगी स्टेज पर 7 जनवरी दिन शनिवार को (आज) रात 8 बजे से सोने सोने पटोले लख्खा,ऊं बोलेगा या ऊं ऊं बोलेगा साला (पुष्पा) गाने की मशहूर गायिका कनिका कपूर का लाइव शो आयोजित होगा। अपने मशहूर गानों जिनमें बेबी डॉल में सोने दी,चिट्टिया कलाइयां वे जुगनी 2.0,देसी लुक,मैं नचा फर्राटे टेडी बियर, जैसे बेहद लोकप्रिय गानों से इटावा के युवाओं के दिलों की धड़कन बढ़ाने इटावा महोत्सव के पंडाल में जानी मानी बॉलीवुड सिंगर (बेबी डॉल) कनिका कपूर धमाल मचाने आ रही हैं।आज रात को अपने बेहद मशहूर गानों से युवाओं के दिलों में एक अलग ही जगह बना चुकी (मशहूर बेबी डॉल) कनिका कपूर की एक भव्य रंगा रंग मेगा बॉलीवुड नाइट आयोजित होगी। इटावा महोत्सव में मेगा नाइट कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. विवेक यादव चेयरमैन एसएमजीआई/डीपीएस इटावा के सहसंयोजन में आयोजित 7 जनवरी को (आज) रात 8 बजे से आयोजित होने वाली बॉलीवुड मेगा नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर कानपुर मंडल (आईएएस) राजशेखर मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय/अध्यक्ष प्रदर्शनी समिति ने समस्त इटावा वासियों से इस भव्य बॉलीवुड मेगा नाइट में ...