संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा) : कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता जीने मरने की तकदीर भी ऊपर से लिखाकर धरती पर जन्म लेता है ऐसी ही घटना सच साबित हुई ऐसी ही जोड़ी जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतगर्त खेड़ा धौलपुर में रघुबर दयाल प्रजापति और उसकी पत्नी विमला देवी की है। क्षेत्र के उक्त गाँव में बीते दिवस की बीमारी के कारण पति की मृत्यु के बाद गम में डूबी पत्नी विमला देवी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी की मौत के बाद दोनों की अंतिम शव यात्रा निकाली गई तथा उनका एक साथ ही चिता का शवदाह किया गया। विवरण के अनुसार 70 वर्षीय वृद्ध रघुवर दयाल प्रजापति व उनकी 65वर्षीय पत्नी विमला देवी का सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। रघुवर दयाल प्रजापति कुछ दिनों से अस्वस्थ थे इस कारण उनकी मौत शनिवार की शाम हो गई थी। पति की मौत का सदमा बर्दाश न कर सकी शव को देखकर पत्नी विमला देवी भी बेसुध हो गईं और बाद में उन्होंने भी दुनियां छोड़ दी। इसके बाद रविवार की सुबह पति-पत्नी दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई और उनका अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया। जिसमें शोकाकुल परिजनों के साथ भारी संख्या मे...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें