Etawah News: शहर का चहुमुखी विकास ही होगा लक्ष्य, जाम, पार्किंग समस्या से दिलाएंगे निजात: ज्योति गुप्ता
ब्यूरो संवाददाता इटावा: नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद ज्योति गुप्ता ने सैफई में सपा संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर भी आशीर्वाद लिया। शहर की जनता व चुनाव में साथ रहे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा सबसे पहले शहर में साफ-सफाई एवं गर्मी के मौसम के चलते ठंडे पानी के वाटर कूलर लगाने के साथ ही कच्ची गलियों के निर्माण पर सबसे ध्यान दिया जाएगा। उन्होने कहा कि शहर की उन महिलाओं के लिए जिन घरों में मौत के बाद महिलाओं की शुद्धि के लिए स्नान के लिए घर के बाहर परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में महिलाओं के लिए स्नान घर बनाए जाने के लिए रूप रेखा तैयार की जायेगी। पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ने इस बड़ी जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहर की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बड़ी जीत ने विरोधियों के तोते उड़ा दिए है। इस जीत का श्रेय कही न कही उन विरोधियों को भी जाता है जिनकी वजह से हम पूरी ताकत से लड़े और इसमें जनता ने हमारा साथ दिया। शहर के विकास के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए भले ही प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन हमारा प्रयास और इच्छा...