Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस को मिली सफलता

Etawah News: पाठकपुरा में लूट व खूनी हत्या का खुलासा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान और थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने पत्रकार वार्ता करते बताया है कि डकैती की घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्त, जिनमें शहजाद पुत्र जुम्मन खां निवासी तरकारा, थाना सैफई, जुम्मन खान पुत्र बक्शी खां निवासी ग्राम हाजीपुर, सेमरा थाना करहल मैनपुरी व रईस पुत्र गुलाब निवासी मोचेहरा थाना सैफई और राहुल पुत्र नारू निवासी बंजारा बस्ती जोरनास थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान शामिल हैं। पकड़े गए बदमाश पाठकपुरा गांव के करीब के ही एक ईंट भट्टा पर काम करने वाले हैं बताये गए हैं। उन्हे सोमवार को पुलिस टीम ने तब गिरफ्तार किया, जब ये दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब जसवंतनगर के मॉडल तहसील के सामने कचौरा बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास से फरार होने की फिराक में थे। इन चारों बदमाशों से पुलिस ने पाठकपुरा गांव में घटना के दौरान महिला की हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। इसके साथ-साथ लूटी गई सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी पायलें तथा 20,550 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामद इन जेवरों की पहचान...