Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोई हताहत नही

Etawah News: बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, कोई हताहत नही

ब्यूरो संवाददाता इटावा: NH2 इटावा कानपूर पर आईटीआई चौराहे के नजदीक बुधवार को एक ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी सवारी को चोट नहीं आई। हालांकि यात्रियों को दूसरी बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे रोडवेज की बस आगरा से बापस इटावा के लिये आ रही थी। बस जब थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के क्षेत्र आईटीआई के पास पहुंची तो बस (UP75M2349) के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे ट्रक (NL019552) ने बस में टक्कर मार दी। ट्रक केरल से चार पहिये वहां को लोडिंग को कानपुर ले जा रहा था।  सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी पुलिस बल मय थाना फ्रेंड्स कॉलोनी मौके पर पहुंची और ट्रक को रोड से हटवाकर सड़क के साथ फुटपाथ पर खड़ा करवाया। टक्कर में बस के पिछले हिस्से के साथ ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की बस में सवारिया ना के बराबर होने के कारन कोई बड़ा हादसा नही हुआ। पुलिस बल ने तुरंत क्रेन बुलवाकर बीच सडक पर से क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को हटवा कर जाम खुलवाया।