Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए ई वेस्ट कलेक्शन ड्राइव से जुड़ेंगे डीपीएस एवम सुदिति, 19 जनवरी से होगा शुभारम्भ
ब्यूरो संवाददाता इटावा: भविष्य में धरती पर बढ़ रही पर्यावरणीय समस्याओ के क्रम में सामने आने वाले एक बेहद ही बड़े गंभीर मुद्दे को लायंस क्लब इंटरनेशनल ने उठाया है जिसके लिए लायंस क्लब इटावा ने ई वेस्ट मैनेजमेंट के समाधान के लिए जनपद के सभी विद्यालयों से इस अभियान में सहभागिता की अपील भी की है। इसी क्रम में लायंस क्लब इटावा सभी सहभागिता करने वाले स्कूलों में एक ई वेस्ट क्लेक्शन प्वाइंट भी बनायेगी। जिसमे सभी बच्चे अपने घरों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला ई कचरा घर से लाकर उस बनाए गए कलेक्शन बॉक्स में डोनेट कर सकेंगे। साथ ही लायंस क्लब संस्था सभी स्कूल के प्रिंसिपल को एक सहभागिता का प्रमाण पत्र व बच्चों को इस अभियान से जुड़ने का एक डिजिटल प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएगी। विदित हो कि, इस अभियान को भारत सरकार व उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। जानिये ये ई-वेस्ट क्या है? जब हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लम्बे समय तक प्रयोग करने के पश्चात उसको बदलने/खराब होने पर दूसरा नया उपकरण प्रयोग में लाते हैं तो इस निष्प्रयोज्य खराब उपकरण को ई-वेस्ट कहा जाता है। जैसे कम्प्य...