Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अज्ञात महिला का शव मिला

Etawah News: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): थाना क्षेत्र के कस्बे में कोठी कैस्त कंजड़ कॉलोनी के पीछे हाईवे के पास खाली पड़ी छावनी की जगह पर अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की फील्ड यूनिट को बुलाकर शव को पंचायत नामा के बाद मोर्चरी भिजवाया गया है। रविवार को कस्बा के कोठी कैस्त कंजड़ कॉलोनी के पीछे हाईवे के किनारे छावनी की खाली पड़ी भूमि में गंदे पानी से भरे गड्ढे में लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर आसपास इलाकों के रहने वालों से उसकी शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।  थाना प्रभारी जसवंत नगर अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह महिला सौंच क्रिया के लिए गई होगी और गंदे पानी से भरे गड्ढे में फिसल कर गिर गई होगी और इसी वजह पानी में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई होगी। मौके पर क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान जसवंतनगर, थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी व कस्बा इंचार्ज कपिल चौधरी मय फाॅर्स के घटना स्थल पर पहुंचे।