ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुलायम सिंह के निधन से दुखी उनका छोटा फैन आखिरकार सैफई पहुंच ही गया। विधायक और पूर्व विधायक के साथ पहुंचकर उसने अखिलेश यादव से मुलाकात की। कानपुर स्टेशन पर जीआरपी सिपाही के द्वारा वीडियो बनाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने 10 साल के नवरत्न लाल यादव को अपने पास बुलवाया। उसने अखिलेश यादव से मुलाकात कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। अकेले ही घर से निकला नवरत्न सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नवरत्न घर से अकेले निकल पड़ा। महराजगंज के नौतनवा के गांव मल्हनी फुलवारिया का रहने वाला 10 साल का नवरत्न लाल यादव बेटा सिकंदर यादव आखिरी बार मुलायम सिंह को देखने के लिए घर पर बिना किसी को बताए अकेले ही 525 किमी दूर सैफई की तरफ निकल पड़ा। वह ट्रेन से इटावा तक पहुंच भी गया, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से अपनी मंजिल सैफई तक नहीं पहुंच पाया। अखिलेश ने नवरत्न को बुलाया कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे रोक लिया। जानकारी देते हुए उसने बताया कि मुझे पता चला है मुलायम सिं...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें