Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन

Etawah News: जैन समाज ने श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जैन समाज के महिलाएं पुरुष बच्चों ने लालपुरा जैन धर्मशाला से शहर के प्रमुख मार्ग बलदेव चौराहा, तहसील नगर पालिका, पक्की सराय, नौरंगाबाद से शास्त्री चौराहे तक विशाल कैंडल मार्च निकाला। जिसमें जैन समुदाय की महिलाएं पुरुष बच्चे हाथों में पचरंगा झंडा एवं कैंडल लेकर केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए मांग कर रहे थे झारखंड में स्थित श्री सम्मेद शिखर जी पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटक स्थल की सूची में शामिल किया गया है उसको वापस लिया जाए।  शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में जैन समाज इटावा के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए कैंडल मार्च में शामिल हुए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी जो अनादि काल से झारखंड में स्थित है जिसको वन मंत्रालय द्वारा पवित्र जैन तीर्थ को पर्यटक स्थल की सूची में शामिल किया गया है यह उ...

Etawah News: श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: लालपुरा जैन धर्मशाला से निकलने वाला कैंडल एवं मशाल मार्च में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी जैन समाज के साथ सड़कों पर उतर कर जैन समाज का समर्थन करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है जैन समाज के इस कार्यक्रम में सभी व्यापारी व सम्मानित जनता शामिल हो।  श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में व्यापार मंडल ने जैन समाज को समर्थन देते हुए जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा की सरकार ने शीघ्र ही समाधान नहीं किया और जैन समाज के पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटक सूची से नाम वापस नहीं लिया तो जनपद का समस्त व्यापार बंद करके विरोध किया जाएगा।