Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिवभक्तो का मुरीद

Etawah News: शिवभक्तो का मुरीद बन उनकी सेवा में जुटा यूपी पुलिस का एक मुस्लिम इंस्पेक्टर

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा/भरेह: जनपद में महाशिवरात्रि पर हर मंदिर में शिवभक्तों के पूजा करने की तस्वीर सामने आ रही हैं। वहीं, महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े जनपद के ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर में सांप्रदायिक सद्भाव की एक नई मिसाल पेश की गई।  भरेह पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने शिवभक्त कांवड़ियों को रातभर सुरक्षा ड्यूटी करने के साथ-साथ चाय, दूध, जल का अपने हाथों से वितरण करते नजर आए। बड़ी तादात में शिव भक्त कांवड़ लेकर के पहुंच रहे हैं, जिनको भरेह प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल और उनकी टीम ने अपने हाथों से दूध, जल, चाय बांट रहे है। भरेह थाना इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने बताया कि पुलिस का काम होता है शांति व्यवस्था कायम रखना। इसके लिए हम लोग मुस्तैद रहते हैं। इसके साथ ही लोगों की मदद करते हैं इसी के साथ आपसी सद्भाव के लिए भी हम सभी धर्मों का सम्मान करते हुए उनके लिए बराबर आने वाले श्रद्धालुओं को दूध, जल, चाय देकर उनका स्वागत सत्कार कर रहे हैं।