Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संगीतमयी शाम

Etawah News: इटावा महोत्सव में 4 जनवरी को मैथिली ठाकुर एंड ग्रुप द्वारा संगीतमयी शाम की प्रस्तुति

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इटावा महोत्सव में 4 जनवरी को मैथिली ठाकुर एंड ग्रुप द्वारा संगीतमय शाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि होंगी। एसडीएम सदर व प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी विक्रम सिंह राघव ने जानकारी देते बताया कि महोत्सव में 4 जनवरी को मैथिली ठाकुर एंड ग्रुप द्वारा संगीतमय शाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इटावा महोत्सव के कार्यक्रमों को बेहतर बनाने व लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। परम्परागत कार्यक्रम पहले की तरह ही आयोजित किए जा रहे हैं। जबकि आगामी 7 जनवरी को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन मेगा नाइट में बॉलीबुड गायिका कनिका कपूर की महोत्सव मंच पर प्रस्तुति होगी। उन्होंने महोत्सव समिति की ओर से अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।