Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Etawah News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग की डाउन रेलवे लाइन के खंबा नम्बर 1163/28 पर एक अज्ञात युवक के शव की सूचना पर जीआरपी से उपनिरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुँचे थे। विवरण के अनुसार बुधवार करीब 11बजे के दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा तो घटनास्थल के आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई थी। शव की शिनाख्त जैनपुर नागर गांव निवासी सुशील कुमार के बड़े पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक अमित कुमार बल्लभगढ़ हरियाणा में अपने मामा के यहाँ रहकर किसी फैक्ट्री में काम करता था कुछ दिन पहले ही यहां आया था और सुबह से ही वह लापता था परिजन उसकी तलाश कर रहे थे तब सांयकाल उसका शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना घरवालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अमित कुमार दो भाइयों में बड़ा है तथा छोटा भाई अमन बी.फार्मा का छात्र है।