Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्थापना दिवस समारोह

Etawah News: स्काउट गाइड इटावा के भवन का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद इटावा के स्काउट भवन में स्काउट स्थापना दिवस समारोह का आयोजन जिला सचिव श्री रविंद्र सिंह यादव के निर्देशन में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर स्काउट प्रार्थना से किया गया। सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षकों ने स्काउटिंग के शुभारंभ एवं विस्तार पर अपने अपने विचार प्रकट किए। डॉ सुनील कुमार सिंह व डॉ विपिन कुमार ने स्काउटिंग के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालाकर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रधानाचार्य श्री जगदीश यादव श्री प्रहलाद स्मारक इंटर कॉलेज चौपला, श्री नरदेव आर्य जिला सचिव, श्री मनोज यादव, श्री कुलदीप कुमार, श्री राजकुमार, श्री आशुतोष वर्मा, श्री रमेश कुमार, श्री शाहिद अख्तर, श्री परम यादव आदि की रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ पूर्ण हुआ।