Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लेखपाल हमले में आरोपी की गिरफ्तारी

Etawah News: लेखपाल हमले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल संघ ने किया कार्य बहिष्कार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शिकायत पर कब्जा रोकने गए लेखपाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। लेखपाल पर हमला करने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की गई है। सदर तहसील के लेखपाल शिवराज सिंह 3 नवंबर को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एकता कॉलोनी पूर्वी में अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। वहां मौजूद आरोपी देवेन्द्र यादव और योगेन्द्र यादव पुत्र रघुवर दयाल यादव ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका मोबाइल सरकारी नक्शा छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद लेखपाल शिवराज बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना की जानकारी पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने घायल लेखपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी और लेखपाल को लगातार आरोपियों की ओर से धमकियां मिल रही हैं। इस बात से नाराज लेखपाल संघ...