Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रोडबेज बसों का निरीक्षण

Etawah News: रात्रि में हाईवे पर दर्जन भर से ज्यादा बसों का हुआ निरीक्षण

संवाददाता: आशीष कुमार  जसवन्तनगर: नेशनल हाईवे पर रात्रि जमीनी हकीकत को जानने पहुँचे क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज बीपी अग्रवाल इटावा से जसवंतनगर में आए और रोडवेज बसो का नेशनल हाईवे पर निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ से गुजर रही बसों को चैक किया व लोड फैक्टर की समीक्षा की। इसके बाद आरएम ने बसों के भीतर बैठे यात्रियों की व्यवस्था को चेक किया। उन्होंने बसों के रखरखाव व डीजल औसत के बारे में ड्राईवरों से जानकारी ली और यात्रियों के साथ बर्ताव में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए।  चालक-परिचालकों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, चालकों और परिचालकों को समय से ड्यूटी पर पहुँचने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। रोड़बेज बसों को लेकर एक गहमा गहमी चल रही थी कि अधिकतर बसें हाईवे के फ्लाईओवर से होकर निकल जाती है। जिससे जन सामान्य नागरिको को इससे बहुत बड़ी असुविधा होती है।  इस बात की जमीनी हकीकत को जानने के लिये रात्रि में करीब 9 बजे वी पी अग्रवाल क्षेत्रीय प्रवन्धक इटावा, डी एम सक्सेना सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, नीरज चौधरी कार्य...