ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना कोतवाली क्षेत्र के साबित गंज बाजार के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग लगने से आसपास दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना के बाद 30 मिनट बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर के पोल तक उसकी लपटों से तार जलकर खाक हो गए। बताते चलें आज बुधवार 12 बजे ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे की ट्रांसफार्मर के आस पास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना थाना कोतवाली और अग्निशमन विभाग को दी। आधा घंटे बाद अग्निशमन को दो वाहन मौके पर पहुंचे और आग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के राजेश कुमार दरोगा ने बताया कि साबितगंज बाजार के ट्रांसफार्मर में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल छोटी गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग ज्यादा भीषण होने की जानकारी पर दूसरा बड़ा वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। गाड़ी शहर के अंदर आने में समय लग जाता है, क्योंकि जाम और अतिक्रमण की समस्या शहरी क्षेत्र में अधिक है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस ट्रा...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें