Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उद्योग व्यापार मंडल

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी कल्याण दिवस, व्यापारियों को दानवीर भामाशाह रत्न से किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पचराहा  स्थित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीक मंसूरी के प्रतिष्ठान पर 29 जून दानवीर भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जनपद इटावा के  भामाशाह व्यापारी श्री पंडित किशन शर्मा मोहम्मद शहीद रामसेवक गोयल को वीर भामाशाह रत्न से सम्मानित किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल माला पट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर व्यापारियों को सम्मानित किया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा दानवीर भामाशाह जयंती को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया इस अवसर पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भामाशाह व्यापारियों का सम्मानित करके व्यापारी सम्मान दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष राठौर जिला उप...

Etawah News: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ गोष्टी, चोरी की घटना का शीघ्र किया जाए खुलासा : धर्मेंद्र जैन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्टी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसपी सिटी कपिल देव एसडीएम सदर सी ओ सिटी अमित कुमार, ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी सहित विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा प्राथमिकता पर है एंटी रोमियो अभियान चलाया जाएगा महिला छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में जहाँ महिलाओं का आगमन अधिक है उन स्थानों पर चारो ओर घूमने वाले कैमरे लगाये जायेंगे। रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा। चोरी की घटना को जल्द वर्कआउट किया जाएगा सभी लोग मोटरसाइकिल पर हेलमेट का प्रयोग करें और तीन सवारी के साथ मोटरसाइकिल ना चलायें ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने विगत दिनों अशोक नगर में मोहन गुप्ता के यहां तेरह लाख रुपये की चोरी जिसमें लाखों रुपया एवं सोने के जेवरात चोर चुरा ले गए एवं म...

Etawah News: चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगा व्यापार मंडल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को राज रिसॉर्ट में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान एवं जिला संरक्षक सरदार तरनपाल सिंह की उपस्थिति में सपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा जनपद में सरकारी विभागों द्रारा चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है अब उसे बर्दास्त नही किया जायेगा। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा खाद्य विभाग, जीएसटी विभाग एवं अन्य विभागों द्रारा चेकिंग अथवा सर्वे के नाम पर व्यापारियों से अभद्रता किया जाना व्यापारियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाना है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी सड़को पर उतर कर उत्पीड़न का विरोध करेंगे। जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी ने कहा प्रसाशन लाइसेंस बनाने एवं रजिस्ट्रेशन कराने के लिये जागरूकता अभियान चलाए अनावश्यक उत्पीड़न न करे। ईओ नगरपालिका जसवंत नगर द्वारा दुग्ध व्यापारी से की गयी अभद्रता पर भी निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया।  व्यापारी बैठक में शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, उधोग मंच अध्यक्ष भारतेंद्र नाथ भारद्वाज, नई मंडी ...

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को शहर के पचराहे पर यातायात नियमों को लेकर व्यापारियों को शपथ दिलाई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शपथ में कहा की सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा, यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाऊंगा, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहन लूंगा, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा, मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।  इन सभी यातायात नियमों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शपथ ली जिसमें प्रमुख रुप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, सर्वेश चौहान, संतोष कुमार, सतीक मसूरी,  रंजीत कुशवाहा, इकरार अहमद, श्याम जी, पूर्वी सक्सेना, मीना सिंह राजपूत, लल्लू ब...

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुठ) ने भंडारा वितरण किया

संवाददाता गुलशन कुमार  इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के युवा जिला महामंत्री रंजीत  सिंह कुशवाह के प्रतिष्ठ पक्का बाग  चौकी पर नवरात्रि पर्व पर भंडारा वितरण किया गया भक्तों ने भंडारा ग्रहण करने के बाद माता रानी के जयकारे लगाए इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन  जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला संरक्षक बृजेश मिश्रा युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा जिला मंत्री इकरार अहमद युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संतोष राठौर रविंद्र सिंह कुशवाहा अस्थल चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह तकिया चौकी इंचार्ज नितिन चौधरी अंकित सिंह चौहान आशीष धीरेंद्र सिंह सुदेश लाखन सिंह कुशवाहा राहुल सिंधी सुनील यादव बबुआ अनुराग कुशवाहा किशन सिंह कुंवर लाल रिंकू कुशवाहा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।