संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर/इटावा: बीते बुधवार को क्षेत्र के जैन मुहल्ला निवासी दलित परिवार की युवती को देर रात घर में घुस कर जबरन मुस्लिम समुदाय के पड़ोसी युवक फैजान द्वारा युवती का अपहरण किया गया। जिस मामले में हिंदू सेवा समिति के जिला पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे, पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्होंने रोती बिलखती मां तथा परिजनों को ढाँढस दिलाया। हिन्दू सेवा समिति जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा ने कहा कि सेवा समिति के सभी भगवा सेवक सदैव उनके साथ खदे है आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष के लिए कंधे से कंधा मिलाकर भी साथ रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की मदद करते हुए युवती को ढूंढ कर वापस करें तथा आरोपी फैज़ान के विरुद्ध कडे से कड़ा मुकदमा तैयार किया जाए। यदि प्रशासन इस मामले में कोई भी लापरवाही बरतता है तो हिंदू सेवा समिति आने वाले समय में संघर्ष व प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। हिन्दू सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सनी कुशवाह के साथ कुशल कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, अनिकेत कुशवाहा, शिवम कुशवाहा उर्फ दिलजले, सौरभ शर्मा,...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें