Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लम्पी वायरस

Etawah News: पशु पालन विभाग मौन: छुट्टा घूम रहे लम्पी वायरस से ग्रसित गोवंश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ग्रामीण व शहरी इलाकों में गो-वंश तेजी से लंपी वायरस के चपेट में आ रहे हैं। अलग-अलग हिस्सों में तीन दर्जन से अधिक पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाये गये हैं। बीमारी बढ़ने से पशु पालन विभाग और पशु पालक दोनों ही परेशान हैं। हालांकि विभाग रोकथाम के लिए टीका लगाया है, लेकिन इसके बावजूद बीमारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लंपी के चलते किसान और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। पशुओं में होने वाली घातक बीमारी लंपी का खौफ जिले में दिखने लगा है। अब तो ये हाल हे की लम्पी के लिए दवाइयों का ब्लाक स्तर पर टोटा साफ़ साफ दिखाई देने लगा है, यहा तक की उपचार के नाम पर आने वाले चिकित्सक भी कहने लगे हे की ब्लाक में लम्पी वायरस की द्वइयो का स्टॉक ही नही है। ग्रामीण इलाकों के साथ साथ अब इसका प्रकोप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लंपी से ग्रसित जानवर खुले में घूमते नजर आ रहे हैं और नगरपालिका, पशुपालन विभाग दोनों ही इन आवारा पशुओं पर चुप्पी साधे बैठा है। जिससे आवारा पशुओं में अधिक वायरस का संचार हो रहा है। सीवीओ डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अब तक 160 पशुओं में लक्षण नजर आ रहे हैं। जबकि 2 गो...

Etawah News: लम्पी वायरस के चलते जिले में पशु मेलों पर रोक

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में पशुओं को होने वाली वायरल लम्पी बीमारी के जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। राजस्थान और हरियाणा में इस वायरल का खतरा काफी तेजी से फैल रहा है। यूपी सरकार के निर्देश पर जिले में 5 हजार वैक्सीन के डोज भेजे गए है। जोकि आगरा , फिरोजाबाद से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जायेंगे। वही जिले में लगने वाले पशु बाजारों को अब अनिश्चिकालीन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जसवंतनगर क्षेत्र में लम्पी वायरल से ग्रस्त पशु देखे जाने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पशु चिकित्सा विभाग ने वैक्सीनेशन टीमों को ग्रामीण इलाकों में भेजना शुरू कर दिया है। बताते चले देश के कई राज्यों में इस समय ‘ पशुओं में लम्पी वायरल के चलते किसान और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। पशुओं में होने वाली घातक बीमारी लम्पी का खौफ जिले में दिखने लगा है। जिसके चलते शासन के निर्देश पर जिले में लगने वाले पशु मेला को अनिश्चिकालीन तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिये गये गए है। मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी नीरज गौतम ने जिले के बॉर्डर क्षेत्रो में पशु पालकों यहां लम्पी वायरल का टीकाकरण करने के लिए टीमें लगाई है।...