Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समाजवादियों ने नेता जी को दी श्रद्धांजलि

Etawah News: समाजवादियों ने नेता जी को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो संवाददाता इटावा: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गयी। पार्टी कार्यकर्ताओं को 21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गये थे। हालांकि मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफ़ई में हवन और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जा रहा है।सपा कार्यलय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव चंदन सिंह बघेल, भर्थना विधायक राघवेंद्र गौतम, सर्वेश शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष लीलावती राजपूत, मनीष यादव, डा. अशीष दीक्षित, शफी अहमद बालक, चंकी यादव और जयचंद्र आदि मौजूद रहे।