Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खड़े ट्रक में घुसा ट्राला

Etawah News: खड़े ट्रक में घुसा ट्राला, चालक और परिचालक की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मंगलवार सुबह एक ट्राला कानपुर की ओर से जा रहा था तभी थाना बकेवर के क्षेत्र सिक्सलेन हाइवे पर टिलिटीला गांव के पास दुकान के सामने खड़े ट्रक मे पीछे से ट्राला जा घुसा।  ट्राला के चालक परिचालक की जिसमें 30 वर्षीय चालक अनिल कुमार निवासी बहरपुर थाना नौबस्ता व परिचालक 50 वर्षीय प्रेम नारायण निवासी जमरई तरनपुर थाना बिधुनू कानपुर नगर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक को भगा ले गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर महेवा चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया गया। जानकारी देते हुए विद्या सागर सिंह ने बताया कि सुबह के समय एक ट्रक सिक्सलेन पर खड़ा था तभी तेज गति से एक ट्रॉला आगरा की ओर से आरहा था और कानपुर की ओर जा रहा था, तभी ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में दोनो ट्रॉला सवार चालक परिचालक की मौके पर मौत हो गई है दोनो की पहचान हो गई है शव का पंचनामा भरवाकर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।