Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कामिल कुरैशी

Etawah News: ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड से मिली जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाएंगे: कामिल कुरैशी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ किछोछवी के निर्देशन में युवा प्रदेश अध्यक्ष जीशान खान ने कामिल क़ुरैशी को ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड का युवा विंग का प्रांतीय सचिव बनाये जाने पर उलमा व मशाइख बोर्ड सहित शहर के बुद्धजीवियों ने नया शहर पर कामिल का जोशीला स्वागत किया। समाजसेवी कामिल क़ुरैशी के प्रांतीय सचिव बनने पर ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के प्रदेश सचिव हाजी गुड्डू मंसूरी, हाजी शेख आफताब, हाजी शेख शकील, मुमताज अहमद, रियाज अहमद, नवाब, अजीम, अनस, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जैनुल आबदीन, राहत हुसैन रिजवी, शावेज़ नक़वी, मु. रियाज, कामरान खान आदि नें कामिल कुरैशी का फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री कुरैशी ने कहा ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ किछोछवी व युवा प्रदेश अध्यक्ष जीशान खान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है वह उसे पूरी लगन, मेहनत के साथ निभाएंगे और हमे संगठन की मजबूती के लिए जो निर्देश मिलेंगे उनका पालन करेंगे।