ब्यूरो संवाददाता इटावा: लखनऊ में आज से शुरू हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इटावा से 250 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेंगे। समिट का सीधा प्रसारण सुबह दस बजे विकास भवन सभागार में किया गया। अभी तक जिले में 2700 करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। जिला उद्योग केंद्र की ओर से आमंत्रण पर 250 से अधिक उद्यमियों, आईटीआई के छात्र छात्राओं व विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकरी कार्यक्रम में शामिल रहे। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने समिट का शुभारंभ किया। जिले के कुल 22 उद्यमियों को लखनऊ में होने वाले मुख्य सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जिले में 2700 करोड़ के इन्वेस्टमेन्ट के लिये एमओयू साइन किये गए। साथ ही 4 उद्यमियों को 2 करोड़ के लोन का वितरण किया गया। 15 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित विभागों के निवेशकों ने सबसे अधिक डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में निवेश की योजना बनाई है हालांकि केवल दो निवेशकों ने 702 करोड़ रुपए के निवेश को लेकर कदम आगे बढ़ाया है इससे साफ है कि आने वाले समय में 800 करोड़ के निवेश के साथ इटावा मेडिकल एजुकेशन का नया हब बनने ज...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें