Skip to main content

Posts

Showing posts with the label थायरॉयड चेकअप कैंप

Etawah News : सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा थायरॉयड चेकअप कैंप

ब्यूरो संवाददाता इटावा : नेशनल हाइवे 19 पर स्थित सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल,इटावा में आज थायरॉयड चेकअप कैंप लगाया गया जिसमे लगभग 50 लोगों ने अपनी जांच कराई जिसमे 10 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल थी। आखिर क्या हैं ये थायरॉयड? चैकअप कैंप के आयोजक एवम सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ रमाकांत रावत (MBBS MD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज भारत में हर 10 में से एक शख़्स थायरॉइड की समस्या से जूझ रहा है पूर्व आंकड़ों के अनुसार,भारत में क़रीब 4.2 करोड़ थायरॉइड से ग्रसित हैं। क़रीब एक तिहाई लोगों को तो ये पता ही नहीं होता कि वे इस रोग से पीड़ित हैं । उन्होंने कहा कि, हमारे गले में मौजूद थायरॉयड एक विशेष ग्रंथि है, जिससे समय समय पर थायरॉयड हार्मोन निकलता रहता है जो कि, हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है ऐसे में जब इसके निर्माण में कोई गड़बड़ी होने लगती है, तो हमारे शरीर में कई समस्याएं भी दिखाई देने लगती है जिनमें दर्द भी शामिल है। वरिष्ठ स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी रावत ने बताया कि, थायरॉयड एक गंभीर बीमारी है जो कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखी...