ब्यूरो संवाददाता इटावा: श्री दिगंबर जैन विकास समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव पर 19 वा प्रतिभा सम्मान समारोह कटरा सेवा कली नया शहर इटावा पर आयोजित किया गया। जिसमें इटावा जैन समाज के हाई स्कूल इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद विधायक रघुराज सिंह, साहब राम शरण गुप्ता, एमपी सिंह तोमर, सर्वेश चौहान, रंजीत वर्मा ने मेधावी छात्रों को प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। समिति के प्रदेश परम संरक्षक पंडित महेंद्र कुमार जी जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज जैन, जिला अध्यक्ष अजीत बाबू जैन, जिला महामंत्री नवनीत जैन, जिला कोषाध्यक्ष श्रेयांश जैन ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने श्री 108 परम पूज्य मुनि श्री अमित सागर जी महाराज के चित्र के समीप दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जयकुमार जैन, शांत प्रकाश जैन, दिनेश चंद जैन, सुभाष चं...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें