Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गणेश चतुर्थी

Etawah News: गणेश विसर्जन को उमड़ा जन सैलाब, तैनात रहा प्रभासन।

संवाददाता: रिषीपाल सिंह इटावा: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर गणेश विसर्जन का कार्यक्रम इटावा बरेली राजमार्ग पर स्थित दतावली पुल पर किया  गया। गणेश विर्सजन में किसी प्रकार की कोई समस्या भक्तो को न आये इसके लिये प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किये गये विर्सजन से एक दिन पूर्व ही नहर पुल के चारो तरफ बल्ली बाँध कर बैरीकेटिंग किया गया था।  साथ ही आज सुबह लगभग 10 बजे एस डी एम सदर इटावा नन्हेराम जी ने मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया तथा तैयारी का व्यापक निरीक्षण कर मौके पर ही उसको पूर्ण करवाया। जिससे भक्तो को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे । पूरे दिन सी. सो सिटी अमित कुमार व जिला मजिस्ट्रेट की गाडियां विसर्जन स्थल पर स्थिति का जायजा लेते दिखी , मौके पर यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिये ट्रैफिक पुलिस का व्यापक इन्तजाम किया गया था। मूर्ति बिसर्जन के लिये व अन्य व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिये तैराक मौके पर मौजूद रहे व उनके हाथों ही मूर्ति को जल मे विसर्जित किया गया।  भीड़ को निर्देशत करने के लिये नहर पर लाउड स्पीकर व माइक का भी इंतजाम किया नहर ही नहर के दो...

Etawah News: पूजा पंडालों और घर-घर में विराजे गणपति बप्पा

जनवाद टाइम्स संवाददाता इटावा:   दो साल बाद कोरोना का साया हटते ही इस वर्ष बैगेर पाबंद के शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के समितियों व घर घर विघ्नहर्ता वीराजमान किये गये । गणेश चतुर्थी को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा गया। ऐसे में हालात सुधरने के बाद लोकल के साथ-साथ बाहर से भी बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमा बिकने के लिए बाजार में पहुंची, इन प्रतिमाओं में ज्यादातर इस बार कच्ची मिट्टी से तैयार की गई प्रतिमा आई, जिसकी काफी डिमांड है वही कीमत भी बढ़ चुकी है। गणपति बप्पा मोरिया, ऊं गण गणपति नमो नम: श्री सिद्धि विनायक नमो नम: गजानन महाराज पधारो आदि भजनों से शाम ढलते ही पूरा जिला गूूंज उठा। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मिलाकर 500 से ज्यादा मूर्तियां विराजित हुईं। घरो और पंडालों में प्रथम पूज्य भगवान गणपति की  मूर्तियां विधिविधान से विराजित करायी  गईं। जिले के ग्रामीण व शहरी कई स्थानों पर गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित की गई। भजन मंडलियों द्वारा भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया गया मंदिर परिसर में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा...