ब्यूरो संवाददाता इटावा: बिजली विभाग के इंजीनियरों तथा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। इन आंदोलनकारी कर्मचारियों ने पिछले दो दिनों की तरह शुक्रवार को भी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस हड़ताल का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ने लगा है और बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कई स्थानों पर बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुका तो कई स्थानों पर फाल्ट हुए। शहर के मुख्य बाजार में भी बिजली सप्लाई बाधित रही। बीच में हाई वोल्टेज आ जाने के कारण कई दुकानदारों के उपकरण फुक गए। इसी तरह पुराने शहर में काली वाहन व पचराहा फीडर से बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बिजली चली गई और इनवर्टर ने भी ज्यादा देर तक साथ नहीं दिया। इसके कारण पूरे दिन लोग काफी परेशान रहे। परेशान लोग अपनी शिकाय...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें