ब्यूरो संवाददाता इटावा: वैदपुरा थाना क्षेत्र में मंडी से लौट रहे आढ़ती की सड़क के किनारे खंदी में गिरने से मौत हो गयी। वह बाइक समेत खंदी में गिरे थे। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंदी में गिरी। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कुंजपुरा के रहने वाले फूल सिंह(35) की इटावा मंडी में आढ़त है। वह सोमवार की देरशाम आढ़त करके अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। तभी किसी तरह उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंदी में जा रही। राहगीरों ने खंदी में उनकी बाइक का इंडीकेटर जलते देखा तो वे पास गये और उनको गंभीर हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और उनको अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके दो बेटे व दो बेटियों के साथ ही पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें