Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमन चैन की दुआ

Etawah News: ईद उल अजहा पर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी

संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर : ईद उल अजहा की नमाज यहाँ के ईदगाह पर गुरुवार को नगर व ग्रामीण इलाको से आये हजारों नमाजियों ने पूरे अहतराम और अकीदत से अदा की और इस मुबारक मौके को देने के लिए तमाम मोमिनो और नमाजियों ने परवर दिगार का शुक्र अदा किया अपने व मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। बकरीद के दिन पशु की कुर्बानी करने का काफी खास महत्व है. कुर्बानी के बाद पशु के गोश्त को तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है।  इन तीन हिस्सों में एक हिस्सा गरीबों के लिए भी रखा जाता है। बकरीद पर कुर्बानी का काफी खास महत्व है। कुर्बानी के बाद जो गोश्त निकलता है, उसे तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है। इनमें एक हिस्सा खुद के लिए, एक रिश्तेदारों के लिए और एक गरीबों के लिए होता है. इन हिस्सों को सही से बांटने के बाद ही कुर्बानी का गोश्त जायज माना जाता है.   नमाज ईदगाह के इमाम हाफिज मोहम्मद आसिफ चिश्ती ने अदा करायी । इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। इस बार खास बात यह देखने को मिली कि राजनैतिक बड़े नेताओं की जमात ईदगाह से नदारद थी। दरअसल हाल फिलहाल कोई भी चु...

Etawah News: अमन चैन की दुआ के साथ जिलेभर में मनाया गया ईद का पर्व

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ईद उल फितर का पर्व शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। हजारो मुसलमानों ने ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की जहां बधाई दी वहीं मुल्क में आपसी भाईचारे और अमनचैन की दुआ भी की। शहर में सुन्नी समाज की ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना कमालुद्दीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह ने अदा कराई। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमनचैन की दुआ करते सभी लोगों से मिलजुल कर ईद मनाने की अपील की।  नमाजियों का ईदगाह में पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। नमाज के लिये पूरी ईदगाह नमाजियों से खचाखच भर गई थी। हजारों नमाजियों ने ईद नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाज की व्यवस्था सेकेट्री डॉ. मोहम्मद अफजाल, कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी द्वारा की गई थी। नमाज के बाद हजारों लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। प्रशासन और पुलिस ने नमाज को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईद की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग समय पर हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की। मौलाना अनवारु...