Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा मेडिकल कालेज सैफई

Etawah News: हाईवे पर कंटेनर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, पिता पुत्र घायल

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर(इटावा) : हाईवे पर कंटेनर की जोरदार टक्कर से बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए उस पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर 12 बजे करीब हाईवे स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के गेट के निकट हुई जब कैस्त गांव निवासी 40 वर्षीय राजवीर उर्फ राजू अपने पिता जयनारायण पाल (70 वर्ष) के साथ अपने खेतों पर पानी लगाने के बाद पाइप लाइन लेकर बैलगाड़ी से हाईवे होकर घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक हरियाणा नंबर के कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से कंटेनर चलाते हुए बैलगाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। बैलगाड़ी में लगे दो बैल भी घायल हो गए।  इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह अपने साथ सिटी इंचार्ज नागेंद्र सिंह समेत पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार कुशवाहा व पायलट मुकेश कुमार ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाकर भर्ती कराया। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा ज...