Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वार्षिकोत्सव

Etawah News: प्राथमिक विद्यालय जारीखेड़ा में वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: प्राथमिक विद्यालय जारीखेड़ा विकासखंड में वार्षिकोत्सव, कार्यक्रम परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, प्रवेश उत्सव, अक्षर आरंभ एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीमती आयशा प्रधानाध्यापक, सीमा यादव सहायक अध्यापक, नीरज सिंह सहायक अध्यापक, के द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एस पी यादव डाइट प्राचार्य इटावा की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा एवं साइबर क्राइम विषय पर प्रस्तुति करते हुए सभी उपस्थित अभिभावकों को जागरूक किया।  मुख्य अतिथि के द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय में कुमारी नैना का नामांकन  करते हुए अक्षर आरंभ  कार्यक्रम में कुमारी नैना से थाली में चावल के दानों के ऊपर उंगली से "अ" अक्षर का शुभारंभ डाइट प्राचार्य के द्वारा कराया गया । तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। अंत में माह मार्च एवं अप्रैल में छात्र-छात्राओं के जन्मदिन विद्यालय में मनाए गए। सं...

Etawah News: शोभायात्रा के साथ श्री हरिनाम संकीर्तन वार्षिकोत्सव 17 व 18 दिसंबर को होगा आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में श्री हरिनाम संकीर्तन वार्षिकोत्सव 17 व 18 दिसंबर को शहर के रामलीला रोड स्थित माया मैरिज होम में आयोजित होगा। इस मौके पर शहर में भव्य नगर संकीर्तन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं। संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक व निर्देशक नारायण किशोर बाजपेई ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया शनिवार को प्रथम सत्र में सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे तक संकीर्तन होगा और दूसरे सत्र में शाम 4बजे आकर्षक झांकियों के साथ नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में युगल किशोर का डोला आकर्षण का केंद्र होगा। रविवार को तृतीय सत्र में दोपहर 12महाकवि श्री गंग हरि की तीन पुस्तकों राम ही राम, उद्धव ब्रज गमन व श्रृंगार सतसई का विमोचन प्रोफेसर सोम ठाकुर के द्वारा किया जाएगा। बरेली से युधिष्ठिर मलिक, सोनीपत से राजीव शास्त्री मुजफ्फरनगर से रवीश मिश्रा तथा ऋषिकेश से अनीता पाहवा आ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया...