Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बीहड़ में दिखा तेंदुआ

Etawah News: सहसों थाना क्षेत्र के बीहड़ में दिखा तेंदुआ, गांव वालों में मचा हड़कंप

संवाददाता : दिलीप कुमार  इटावा:  जिले के सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिटावली गांव के पास बीहड़ों में एक तेंदुआ देखे जाने के कारण गांव वालों में हड़कंप मचा हुआ। कई बार अलग अलग स्थानों पर तेंदुआ देखें जाने के चलते ग्रामीण दहशत में है। बताया जा रहा है कि बीहड़ क्षेत्र में अक्सर तेंदुए देखें जाते रहे हैं। कई बार तेंदुओं ने जानवरों और इंसानों पर हमला भी किया है। लेकिन ग्रामीणों की सजगता के चलते तेंदुए ग्रामीण आबादी क्षेत्र से दूर हो जाते हैं, लेकिन खाने की तलाश में यह जंगली जानवर आबादी में घुस आते है। सेंहसो क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की चहल कदमी देखी जा रही थी। पुलिस की ओर से ऐसा कहा गया है कि सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा है, जिसकी सूचना चंबल सेंचुरी के अधिकारियों को दे दी गई है। जिसके बाद वन कर्मियों ने सक्रिय हो उस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। चंबल सेंचुरी में वैसे तो बड़े पैमाने पर वन्य जीव पाए जाते हैं लेकिन इन दिनों तेंदुए ने खासा आतंक मचा रखा है। आए दिन जगह-जगह तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में खासी दहशत देखी जा रही ...