ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जसवंत नगर की मैदानी रामलीला इस बार जोरदार ढंग से किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार सड़कों पर राम रावण दलों के बीच दर्शाया जाने वाला घमासान युद्ध 3 दिन तक चलेगा। रामलीला समिति के मंत्री हीरालाल गुप्ता तथा संयोजक अजेद्र सिंह गौर ने पत्रकारों को बताया कि 23 सितंबर को श्री गणेश सेवा समिति की ओर से श्री गणेश शोभायात्रा निकाले जाने के बाद 24 सितंबर से रामलीला समिति के कार्यक्रम धनुष भंग के साथ शुरू होंगे। 25 सितंबर को राम बारात निकलेगी। 6 अक्टूबर दशहरा को अहिरावण वध एवं रावण वध होगा। 10 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम , 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक लगातार 5 दिन तक देर शाम रासलीला चलेगी। अजेंद्र गौर ने बताया कि यहां दशहरे पर रावण दहन नहीं किया जाता है। इसके पीछे की भी खास वजह है। यहां पर विशालकाय रावण को क्षतिग्रस्त किया जाता है और जिसके बाद रामलीला में आए लोग रावण के टुकड़े अपने-अपने घर ले जाते हैं। सभी की अलग अलग मान्यताएं हैं कि जादू-टोना से...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें