Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुलायम सिंह

Etawah News: मुलायम सिंह के बेहद करीबी राजनीति के पर्याय महावीर सिंह यादव की सडक दुर्घटना में मौत

आशीष कुमार इटावा: राजनीति के धुरी रहे करीब 84 वर्षीय सपा नेता महावीर सिंह यादव बुधवार रात इस दुनियाँ को अलविदा कह गये।। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से करीब 16 किलोमीटर दूर उनकी इनोवा गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा रौंदे जाने से उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि उनकी "इनोवा" गाड़ी का आगे का हिस्सा और जिस साइड में  वह बैठे थे, बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मगर गाड़ी में सवार उनका ड्राइवर जिसे उपनाम मोटे नाम से जानते हैं, तथा उनके साथ चल रहा एक युवक "आशू" को चोटें आई हैं। अपनी संघर्षपूर्ण  जिंदगी और जीवंतता के  धनी महावीर सिंह यादव गंभीर ह्रदय रोगी थे ।कई बार उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। कुल 3 वार उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई। फिर भी उन्होंने कभी बिस्तर पर लेट कर अपनी जिंदगी नहीं बिताई और वह दूसरों के लिए प्रेरणाप्रद  बने थे ,कि गंभीर बीमारी के बावजूद कैसे एक सक्रिय जिंदगी जी जाती है। सफ़ेद कुर्ता धोती पहने जब धोती के एक किनारे को पकड़ कर जब फुर्ती से सामने से गुजरते थे तो उनकी फुर्ती, चाल और चेहरे की चमक और मस्कुराहट को देखकर ही लोग आश्चर्य चकित हो जाते ...