Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दो गंभीर घायल

Etawah News: मिट्टी का टीला मकान पर गिरने से तीन मासूमों की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का कहर शहर के घटिया अज़मत अली मोहल्ले में काल बनकर बरसा जिसमे मिट्टी का टीला मकान पर गिरने से मकान में रह रहे लोग दब गए। घटना में तीन मासूम सहित पांच लोग दब गए। पड़ोसियों व पुलिस टीम ने मिट्टी हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं का उपचार जारी है। मृत बच्चों में आलिया 1 वर्ष, महक 8 माह और आरिश 6 वर्ष हैं। घायलों में चंदा 30 वर्ष और 69 वर्षीय बुजुर्ग घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताते चलें घटना की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  गौरतलब है 48 घंटे से जनपद में बारिश अपना कहर बरपा रही है। जनपद में जनहानि की बात की जाए तो अब तक बारिश से इस घटना को जोड़कर कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ लगातार शहर में बारिश का दौर जारी है और विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। साथ ही शहर का ड्रेनेज सिस्टम ...