Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कंटेनर ने कुचला

Etawah News: घायल दंपति को बचाने पहुची महिलाओं को कंटेनर ने कुचला, दो की मौत, एक घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना जसवंतनगर इलाके के नगला कन्हई गांव में कंटेनर ने तीन महिलाओं को कुचला, जिसमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  शनिवार सुबह करीब 5 बजे हाईवे पर बाइक सवार दंपति कहीं जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। शौच क्रिया को जा रही   तीन महिलाएं घायल दंपति को मदद देने के इरादे से पहुचीं और उनको अस्पताल लेकर जा रही थीं। तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें नगला कन्हई गांव की निवासी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान नेमा देव (43) पत्नी रामबरेश, मिथिलेश कुमारी (45) पत्नी रामेश्वर दयाल के रूप में हुई। वहीं, शीतला देवी (55) घायल हो गईं। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-कानपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन व ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। करीब ढाई घंटे तक ये हंगामा चलता रहा। एसडीएम, सीओ समेत...