ब्यूरो संवाददाता इटावा: कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भरथना के तहसीलदार ने बकेवर बीआरसी पर कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 125 जरुरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए कबंलो का वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी भरथना कुमार सत्यम जीत के निर्देशन में बीआरसी में कड़ाके की सर्दी को लेकर बकेवर के गरीब असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा व नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ ने भी इस शिविर में कम्बल दिए। शिविर में 125 गरीब असहाय लोगों को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया गया। लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान, राहुल चौबे,भाजपा नेता बृजेश शर्मा सभासद बकेवर दयासागर दोहरे, आदित्य मोहन शर्मा,रवि शंकर पाण्डेय, प्रदीप कुमार दोहरे सभासद लखना, सुधीर कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें