Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नही हो सकी शिनाख्त

Etawah News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस चांज में जुटी, नही हो सकी शिनाख्त

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के आजाद नगर टीला क्षेत्र में एक युवक का झाड़ियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जानवर चराने गए बच्चों ने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके कर फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतवाली और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों से इस झाड़ियों में पड़ा हुआ है। इसके चलते शव सड़ गया है और बदबू दे रहा है। फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि युवक कौन है और उसका शव यहां कैसे आया। लेकिन शव बुरी तरह से गल गया है, जिस कारण बदबू आ रही है। शरीर में कई जगह से खून निकल रहा है। शव के पास से नशे की संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई हैं। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। युवक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चल सकेगा।