Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नि:शुल्क नेत्र शिविर

Etawah News: लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर, 417 मरीजों की जांच

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: लायंस क्लब ऑफ जसवंतनगर द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया, जिसमें इटावा के नेत्र चिकित्सालय शंकर धर्मार्थ, राहतपुर इटावा द्वारा नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम भेजकर लोगों के नेत्रों की जांच की गई। नेत्र शिविर में 417 मरीजों ने अपने नेत्रों की जांच कराई, जिनमें से 105  मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए। इनके ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त किए जाएंगे। नि:शुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इटावा डॉक्टर एम एम आर्य  द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर रजत पांडे औषधि अधिकारी, रिजवान अहमद अध्यक्ष कर्मचारी एसोसिएशन जनपद इटावा, सुधीर शुक्ला बबलू आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटने के अलावा मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रजलन कर शिविर की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत लायंस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सचिव विनय पांडे, कोषाध्यक्ष वेदव्रत गुप्ता, संयोजक लविन गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं ऋषि दीप गुप्ता ने किया। शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय इटावा के संचालक मंडल राजेंद्र कुमार दीक्षित, घनश्याम तिवारी, महेश चंद्र ...