Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जन्म कल्याणक

Etawah News: नशिया जी जैन मंदिर से निकली जन्म कल्याणक प्रभात फेरी, 4 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: श्री पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशिया जी इटावा से जन्म कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः काल परम पूज्य मुनि श्री 108 अमित सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गो से निकली। सैकड़ों जैन युवाओं ने हाथों में पचरंगा झंडा लेकर भगवान महावीर के जयकारे लगाए।  प्रभात फेरी छैराहा, पचराहा, राजा गंज, तहसील, नया शहर, करनपुरा होते हुए जैन मंदिर नशिया जी पर पहुंची। श्री जी का  महामस्तिका अभिषेक धूमधाम से किया गया। परम पूज्य मुनि श्री अमित सागर जी महाराज ने मंत्रों के उच्चारण से श्री जी महमस्तकाभिषेक कराया। महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य तरुण जैन, नवनीत जैन, सुबोध जैन चन्नी को मिला। प्रभात फेरी में महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन ठेकेदार, महामंत्री धर्मेंद्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नवनीत जैन, आकाशदीप जैन, मनोज जैन, आयुष जैन, रॉबिन जैन, शुभम जैन, विमल किशोर जैन सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।