Etawah News: तीसरे पति ने की 10 साल के मासूम की हत्या, शव कुएं में फेंका, मासूम तीन दिनों से था लापता
ब्यूरो संवाददाता इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के मोती गांव में महिला के तीसरे पति ने उसके बेटे की हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब 18 जून से घर से गायब 10 साल के मासूम का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने तफ्तीश कर पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मासूम का मर्डर इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी उससे बच्चा पैदा नहीं करना चाहती थी बीते 18 जून की देर शाम मोती गाँव के निवासी अवधेश कुमार जाटव, उसकी पत्नी सोनी के घर उस समय कोहराम जब उनका 10 साल का मासूम सागर गायब था। आनन-फानन में पिता अवधेश इकदिल थाने पहुंचा। यहां उसने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिसमे बाद पुलिस ने पति अवधेश कुमार जाटव, उसकी पत्नी सोनी, दो बच्चे सागर और मुस्कान ग्रामीणों से पूछताछ की गई। सभी से अवधेश कुमार के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई गई। मामले में तीन दिन बाद, बुधवार को पुलिस को मोती गांव में ही खेत के पास बने पुराने कुएं में एक बच्चे का शव उतराता हुआ मिला। इस शव की पहचान सागर के रूप में की गई। शव बरामदगी के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने जांच-पड़ताल के लिए 4 टीमों का ग...