ब्यूरो संवाददाता इटावा: ज्यों ज्यों नगर पालिका का त्रिकोणीय चुनाव अपने शबाब पर आता जा रहा है सभी पार्टियों के चुनाव कार्यालयों पर लगातार दिनों दिन रौनक बढ़ती ही जा रही है। आज इसी क्रम में शहर में समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में आज सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता के समर्थन में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मंच से अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ और वोटरो से ज्योति गुप्ता पत्नी संटू गुप्ता को वोट देने की अपील करते नजर आए। पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि, यह निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्यों कि हमे इसी से आने वाले भविष्य का अंदाजा भी लग जायेगा और अब खुशी की बात यह है कि,अब हमारे इंतजार का समय 2027 का नही बल्कि 2024 का ही शेष रह गया है विश्वास रखिए हम 2024 में ही दिल्ली जीतने जा रहे है कहकर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी जब भी पूर्ण सत्ता में होता है तो उसे सत्ता...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें