Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्ट्रीट वेंडर्स

Etawah News: ग्लोबल इनवस्टर्स समिट 2023 के लिए अब तक 200करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव, स्ट्रीट वेंडर्स के लिये भी खाद्य लाईसेंस अनिवार्य

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कलैक्ट्रेट सभागार में उघोग बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता एंव मुख्य विकास अधिकारी प्रेणता ऐश्वर्या की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, संचालन करते हुए उपायुक्त उघोग सुधीर कुमार नें बताया की कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जिले को दिये 500 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 200 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी अवनीश राय नें बैंकर्स को निर्देश दिये की अगली मीटिंग तक लंबित फाईलों का निस्तारण कर दें, जिससे लक्ष्य जल्द पूरा हो सके। उपायुक्त उघोग नें बताया कि जिले में 1066 छोटे बड़े उघोग स्थापित हैं, जिले भर में केवल दो सौ बुनकर हथकरघा विभाग में में पंजीकृत हैं, सभी बुनकर अपना रजिस्ट्रेशन करायें जिससे योजनाओं का लाभ मिल सके। उघोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नें कहा कि खाघ विभाग भी जीसटी की तरह रिटर्न मांग रहा है जिससे व्यापारियों और उघमीयों पर भारी जुर्माने लग रहे हैं इसे बन्द होना चाहिए। जिस पर जिला खाघ अधिकारी नें बताया नये नियम के तहत रिटर्न भरना अनिवार्य है, साथ ही स्ट्रीट वैन्डर्स के लिए भ...