ब्यूरो संवाददाता इटावा: सोमवार सुबह से हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। मई के शुरू होते ही मौसम का रुख बदला दिखाई दे रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों की हवाओं का रुख बदल गया है, जिससे तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। पिछले 10 दिनों से तेज धूप, तपन और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत है, वरना अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के प्रथम सप्ताह और आगे जमकर गर्मी और तेज धूप लोगों को बुरी तरह पसीना पसीना करती थी। मंगलवार सुबह से तो लोगों को और भी ज्यादा राहत मिली है। दिन भर धूप की आंख मिचोली चलती रही और बदली सी छाई रही। शाम आते आते बादल घिरे और हल्की-फुल्की बरसात भी हुई जिससे मौसमी टेंपरेचर 25- 26 डिग्री तक नीचे गिर गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही शुरू है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान हल...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें